प्रवेश हेतु आवश्यक पत्रक
1. वर्तमान सत्र में महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेब-साइट पर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करके डाउनलोड करने के पश्चात महाविद्यालय के फॉर्म के साथ जमा करना है | जिसके पश्चात् विश्वविद्यालय वेब-साइट पर छात्रों का एक डाटाबेस स्वतः तैयार हो जायेगा | बिना ऑनलाइन पंजीकरण के प्रवेश फॉर्म महाविद्यालय में स्वीकार नहीं किया जायेगा |
2. निर्धारित आवेदन पत्र |
3. हाईस्कूल के प्रमाण पत्र एवं अंक तालिका की मूल प्रति तथा प्रमाणित छायाप्रति (जिसमें जन्म तिथि अंकित हो) |
4. पूर्व संस्था के चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति |
5. पूर्व संस्था के स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति |
6. प्रवजन प्रमाण पत्र की मूल प्रति, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद एवं चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अतिरिक्त किसी अन्य बोर्ड/विश्वविद्यालय से आने वाले विद्यार्थियों के लिए |
7. आरक्षण हेतु अभ्यर्थी अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता सेनानी एवं भूतपूर्व-सैनिक के अश्रित वर्ग से सम्बद्ध है तो, सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त मूल प्रमाण-पत्र तथा उसकी छाया प्रति |
8. आरक्षण हेतु वांछनीय प्रतिभार के लिए खेलकूद, एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट आदि से सम्बंधित प्रमाण पत्रों की मूल एवं प्रमाणित प्रतिलिपियाँ |
9. आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति |