हमारे लक्ष्य

चन्द्रकान्ता महाविद्यालय

मानसिक उर्वरता पवित्रता के साथ अविरल प्रवाहित होती रहे यही अंतिम लक्ष्य है | जननी का गौरव अपने कर्मों से बढ़ता रहे यही हम चाहते है | जीवन में गयात्मकता हो, शारीरिक सवलता व् कुछ करने की ललक हो जिससे मिटटी की सुगंध हवाओं की गति लेकर आगे बढ़ें |समाज, देश, परिवेश को गति देने में हम आलम्बन का कार्य करें यह कामना है | चहुमुखी प्रगति सुगन्धित परिवेश बनाएं रखें जिससे जीवन अवध रूप से अग्रसारित हो | मानव मानवीय गुणों से परिपूर्ण हो हम यही चाहेंगे | भ्रमित न हो, हाथ दे, सम्मान हम करेंगे, आप विश्वास करें आगे हम रहेंगे, हमें एहसास हो कि आप हमारे पीछे वर्तमान कि तरह खड़े हैं | भविष्य निर्माण में हम आपके साथ हैं |केवल आलम्बन चाहिए, प्रकाशित करने का कार्य यही होगा | विश्वास है हम विद्या ही नहीं मानवीय गुणों से आगे-आगे बढ़ेंगे | सामाजिक मनोवैज्ञानिक, आर्थिक, राजनैतिक और सबसे बढ़कर मानवता की रक्षा में हम भागीदार बने यही हमारा अंतिम लक्ष्य है | उन्नति एकांगी न हो, बहुमुखी कार्य पद्धति का समावेश हो यह तभी हो सकता है जब आप हों और आपका आशीर्वाद जिसका हमे आवश्यकता है | हमारे साथ हो |